पंचायत सचिव तकनीकी सहायक को आवश्यक निर्देश

285

समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड प्रमुख सभागार में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संतोष कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबोधित करते हुए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ने उपस्थित पंचायत सचिव, जनसेवक तकनीकी सहायक को निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत के 13वीं 14 ,15, 3,4,10,11 बीआरजीएफ सौखता आदि योजनाओं पंचायत के विभिन्न मतों से खर्च की गई राशि के अलावा अंकेक्षण प्रतिवेदन को अभिलंब कार्यालय में समर्पित करें। आगे उन्होंने कहा कि नल जल योजना अब पी एचडी के जिम्मे में हो गई है उससे संबंधित प्रतिवेदन आपके द्वारा देने के बाद विभाग को सौप जाएगा जिससे उसे पर अभिलंब कार्रवाई हो। बैठक में सीताराम रजक अनिल कुमार मिश्रा दिलीप कुमार अभिनक कुमार सहित दर्जनों कर्मी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here