सत्य खबर प्रकाशित करने पर जनप्रतिनिधि, असामाजिक तत्वों ने पत्रकार पर किया हत्या का प्रयास, बालबाल बचे पत्रकार

620

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद कि रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता)। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ माने जाने वाले पत्रकार आज अपने ही घर में असुरक्षित है। सिंघिया प्रखंड के कुंडल एक निवासी समस्तीपुर सिंघिया के पत्रकार श्री राम सिंह पर गुरुवार संध्या 6 : 30 – 7 : 00 के बीच उनके ही गांव में हथियारबंद लोगों द्वारा हत्या करने के इरादे से उन पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में वह बालबाल बच गए। निर्भीक निडर माने जाने वाले पत्रकार श्री राम सिंह अपनी लेखनी के द्वारा लगातार गलत तथ्यों को उजागर करते रहे हैं। खनन माफिया, भू माफिया,, शराब माफिया हो या कार्य में भ्रष्टाचार हुए अपनी लेखनी से उन्हें पर्दाफाश करते रहें हैं। घटित घटना के संबंध में पूछने पर श्रीराम सिंह ने बताया कि प्रखंड के कुंडल एक पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार खबर लिख रहा था। हाल ही में बने सड़क जिसमें आई दरार की खबर को लिखा एक दैनिक खबर में प्रमुखता से छपा था। खबर का असर होते देख खार खाए मुखिया चंद्रमणि सिंह एवं उनके 10 से अधिक शागिर्द के द्वारा हसनपुर से संध्या मे घर लौटने के क्रम में 7:00 बजे आसपास पूर्व से घात लगाए हथियारबंद लोग जिसमें (1) चंद्र मणि सिंह पिता स्वर्गीय युगल किशोर सिंह वर्तमान मुखिया कुंडल एक (2) कुंदन सिंह- पिता श्याम सुंदर सिंह (3) सोनू सिंह पिता भोला सिंह (4) रंजन सिंह पिता स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह (5) दीपू सिंह पिता स्वर्गीय अर्जुन सिंह (6) अंजनी कुमार सिंह पिता सरदार सिंह (7) मानसून राम पिता राम जप्पो राम (8) अनमोल कुमार सिंह पिता दिग्विजय सिंह एवं चार से पांच अज्ञात सभी कुंडल निवासी पिस्टल के बल पर जबरन मोटरसाइकिल रोक पिस्टल, लोहे का रड, बॉस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कुंदन सिंह द्वारा पिस्टल से किए गये फायर मे गोली कान के बगल से होकर निकल गई एवं सभी हमलावर द्वारा लगातार हत्या के नियत से हमला किया जाता रहा। गोली की आवाज सुन बगल गांव के लोगों के आने पर सभी लोग भाग गए जिससे पत्रकार कि जान बची। घटना के संबंध में सभी व्यक्तियों एवं अज्ञात के खिलाफ सिंघिया थाने में आवेदन दिया गया है। दिए आवेदन पर सिंघिया थाना थाना कांड संख्या 59 / 2022 दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here