लोडेड पिस्टल, मैग्जीन व गोली के साथ 2 कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

611

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। जिले के विभूतिपुर थाना पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधी को दबोच कर बड़ी सफलता पाई है। मंदा विजैया गांव निवासी राम बहादूर राय के दरवाजे पर बने फूस के घर में सोए 2 कुख्यात बदमाशों को एक लोडेड देशी पिस्टल जिसमें 5 जिंदा कारतूस, एक लोडेड मैगजीन जिसमें 5 जिंदा गोली और एक कपड़े के बटुआ में रखा 5 जिंदा कारतूस और इसके बिछावन पर से दो मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद की है। थानाध्यक्ष चंद्र कांत गौरी ने स्वयं के बयान पर स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की है।थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो बदमाश मंदा विजैया गांव में राम बहादूर राय के दरवाजे पर फूस के घर में सोए हुए है। इसके बाद छापेमारी की गई। पुलिस छापेमारी में हसनपुर थाना के समैयपुरा का कुख्यात बदमाश राम दयाल यादव उर्फ नंदगिदरी और बड़गांव का नवल पासवान को गिरफ्तार किया गया। बताया कि गिरफ्तार बदमाशों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इसमें आधा दर्जन से अधिक हसनपुर थाना में और गढ़पुरा व विभूतिपुर में अंकित हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2019 में हसनपुर के पंचायत समिति सदस्य श्रवण यादव को भी उसने गोली मारी थी। दोनों आरोपियों को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here