समस्तीपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कल्याणपुर के सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी.के.ठाकुर की अध्यक्षता में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ( CHO) की मीटिंग की गयी जिसमें स्वास्थ्य प्रबन्धक केशरी कुमार के द्वारा सभी सी. एच. ओ के कार्य एवं उत्तरदायित्व के बारे में बिस्तृत रूप से बताया गया । साथ ही प्रखंड के सभी ग्रामीण चिकित्सक को कालाजार से सम्बंधित उन्मुखीकरण की गई । साथ में डॉ. मो.हैदर , बीसीएम समीम असगर बीएमसी शंकर सुमन , रणधीर सिंह , अनिल कुमार , अमित कुमार उपस्थित थे





















































