भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ पदाधिकारी के घर नाटकीय ढंग से चोरी,

535

समस्तीपुर : कल्याणपुर स स भारतीय प्रशासनिक सेवा के झारखंड राज्य के परिवहन सचिव राजेश कुमार शर्मा के पैतृक गांव कल्याणपुर प्रखंड के झहूरी मैं अज्ञात चोरों ने बड़े नाटकीय ढंग से घर में घुसकर गोदरेज की बिछावन पर रखी चाबी से अलमारी खोलकर लॉकर में रखें सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी लेकर फरार हो गए। घटना के संबंध में चाचा मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मेरी पत्नी छत पर घरेलू कार्य करवा रही थी, नीचे पिछला दरवाजा खुला था,उसी का फायदा उठाकर रविवार की लगभग 4 5 के बीच शाम चोर घर में घुस कर बिछावन से चाबी का फायदा उठाते हुए चुपके से अलमीरा खोलकर सभी जेवरात सामान लेकर फरार हो गए। जब मेरी पत्नी छत से नीचे उतरी देखा चाबी का गुच्छा अलग-थलग रखा है शंका होते ही गोदरेज खोलकर देखी तो जेवरात गायब थे। पुलिस को सूचना सोमवार के सवेरे दी गई। मनोज कुमार शर्मा ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई । लगभग 10 लाख से ऊपर के जेवरात लेकर चोर फरार हो गए ।पुलिस अग्रसर कार्रवाई में जुट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here