जख्मी महिला ने थाना प्रभारी को आवेदन।

436

समस्तीपुर: चकमेहसी थाना क्षेत्र के एक 58 वर्षीय जख्मी महिला सरस्वती देवी ने थाना प्रभारी को आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है आवेदन में पीड़ित महिला ने कहा है कि 20 मई को हम अपने घर में शाम के करीब 4 बजे खाना बना रहे थे। उसी क्रम में बाहर से जोर-जोर से मारपीट कीआवाज आई। दरवाजे पर देखा मेरे पुत्र 40 वर्षीय कुंदन कुमार को बगल की लोग मारपीट कर गंभीर जख्मी कर दिए। मारपीट करने वालों में मुकेश कुमार के पुत्र सत्य प्रकाश ठाकुर उर्फ विश्वजीत , लक्ष्मी नारायण ठाकुर के पुत्र अमरेश ठाकुर, अमरेश ठाकुर पत्नी नीलम देवी, अनीता देवी रानी देवी लाठी डंडा फरसा पिस्टल के बट से बेरहमी से मेरे पुत्र को पीट गंभीर जख्मी करते हुए धमकी दी कि थाना कांड संख्या 50/23 उठा लो, अन्यथा होली के 8 मार्च के दिन तुम्हारे पोते अनिकेत की गोली मारकर हत्या हुई वही हाल कर दूंगा। मैं जब पुत्र को बचाने गई सबो ने मिलकर मुझे भी मार कर गंभीर रूप से जख्मी किया मैं निजी क्लीनिक में इलाज कराई । न्याय की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here