समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन शिक्षिका बीवी शकीला रहमान के द्वारा किया गया । उन्होंने बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल शोषण, बच्चों से छेड़छाड़ के बारे में विशेष जानकारी दी। शिक्षक खुशबू राय ने गुड टच और बेड टच का प्रदर्शन कर बच्चों को समझाया।उच्च विद्यालय के प्र अ महिपाल, शिक्षक शिव शंकर प्रसाद ने सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया।बाल संसद की प्रधानमंत्री शालिनी कुमारी,अंजनी कुमारी ने व्यायाम करवाया।जबकि छात्रा रिया,अनुष्का ने नृत्य और स्नेहा,सुमन,शहजादी,खुशी ने अपने गायन से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।विभागीय आदेशानुसार आज अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमें 152 अभिभावकों ने विद्यालय आकर अपने बच्चों की उपस्थिति,शैक्षणिक गतिविधि, ड्रेस आदि के बारे में जानकारी प्राप्त किया।





















































