स्वामी विवेकानंद मेधा खोज परीक्षा के लिए 10 जुलाई से आवेदन शुरू

233

अमरदीप नारायण प्रसाद

अखिल भारतीय पुनर्जागरण मंच के द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद मेधा परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त को होगा। अखिल भारतीय पुनर्जागरण मंच के सदस्यों के द्वारा स्वामी विवेकानंद मेधा खोज परीक्षा को लेकर समस्तीपुर के निजी विद्यालय और सरकारी विद्यालय में जाकर बच्चों एवं शिक्षक के सहयोग से आवेदन के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

स्वामी विवेकानंद मेघा खोज परीक्षा खोज परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त को होगा। स्वामी विवेकानंद मेधा खोज परीक्षा के सदस्य के द्वारा समस्तीपुर जिला के सरकारी विद्यालय एवं प्राइवेट विद्यालय को परीक्षा के आयोजन तथा अपने-अपने विद्यालय से ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को इसमें शामिल कराने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस वर्ष भी परीक्षा के लिए ऑफलाइन आवेदन ही किये जाएंगे। इसके लिए स्कूलों को शिक्षक को आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराया गया है। ऑफलाइन फॉर्म के माध्यम से निबंधित विद्यार्थियों के ही आवेदन स्वीकार्य होंगे तथा उनके एडमिट कार्ड ऑफलाइन ही जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए 10 जुलाई से लेकर 10 अगस्त तक छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी अपनी विद्यालय के माध्यम से आवेदन कर सकते है। परीक्षा एक पाली में आयोजित होगी। पहली पाली में दो घंटे की शैक्षणिक योग्यता परीक्षा होगी।

फॉर्म जमा करने का पता-राजीव आई.टी सॉल्यूशन बिल्डिंग संत कबीर कॉलेज समस्तीपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here