ओलियापीर से भेरोखरा शर्मा टोल तक सड़क बनाने को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी को दिया आवेदन

652

मोतीपुर वार्ड-10 का जर्जर सड़क बने अन्यथा आंदोलन-माले

समस्तीपुर :ताजपुर,

ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के ओलियापीर से काली पोखर से उत्तर भेरोखरा शर्मा टोल जाने वाली जलप्लावित सड़क को अविलंब निर्माण कराने समेत अन्य मांगों को लेकर भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने गुरूवार को कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन दिया है. माले नेता ने आवेदन में लिखा है कि इस सड़क पर विगत 6 महीने से अधिक समय से जल जमाव है. सड़क पर चलना पूरी तरह बंद है. जनांदोलन के दौरान अधिकारियों के वादे भी झूठे निकला. इससे क्षेत्र में जनाक्रोश है.
इसके साथ ही मोतीपुर वार्ड-10 में जर्जर सड़क बनाने, रहीमाबाद के वार्ड-8 का जर्जर सड़क बनाने, बाजार क्षेत्र में नाला निर्माण कराने, सड़क, गली की साफ- सफाई की व्यवस्था करने, सड़क- गली में प्रकाश की व्यवस्था करने, नप क्षेत्र के तमाम सरकारी जमीन को दबंगों को बेदखल करने की मांग की गई है.
माले नेता सुरेन्द्र ने कहा है कि यदि मांग जल्द पूरा नहीं किया जाता है तो भाकपा माले आंदोलन तेज करेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here