बेरोजगारी, अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर राजद ने किया विधानसभा मार्च

1115


प्रदीप कुमार नायक
राजद ने बेरोजगारी, अपराध और कानून व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्था को लेकर आज विधानसभा मार्च शुरू किया।प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और उनके विधायक भाई तेज प्रताप यादव ,प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साह भी विधानसभा मार्च में शामिल थे।राजद के विधानसभा मार्च को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोकने का प्रयास किया था।लेकिन राजद कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए विधानसभा पहुँचने का प्रयास करते रहें।इस बीच राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।राजद विधानसभा मार्च के दौरान पूरा डाक बंगला इलाका विरोधाभास में तब्दील होता दिखाई दिया।
विधानसभा का घेराव करने निकले प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं।
राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साह ने बताया कि राजद नेता और कार्यकर्ताओं का विरोध सभा मार्च जे.पी.गोलंबर से शुरू हुआ।डाकबंगला चौराहा पहुँचते ही नीतीश सरकार की पुलिस, बी.एस. एफ.और सी. आर.पी.एफ. के जवानों ने लाठी बरसाना शुरू कर दिया।जिससे असंख्यक नेता और कार्यकर्ता घायल व जख़्मी हो गए।जिसमें दो जख़्मी कार्यकर्ता का इलाज पी.एम.सी. एच. के इमरजेंसी वार्ड आई.सी. यू. में चल रहा हैं।
उन्होंने बताया कि अभी अभी संध्या छह बजे से राजद के नेताओं व कार्यकर्ताओं का एक आपातकालीन बैठक लाठी गोली की सरकार के खिलाफ बुलाई गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here