समस्तीपुर :कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के मालीनगर, सैदपुर, पूसा, अजना ,फुलहारा ध्रुवगामा हजपुरवा, मधुरापुर,सिमरिया भिंडी मूसेपुर वासुदेवपुर बुढी गंडक ,बागमती नदी एवं घर के दरवाजे पर सोमवार को व्रतियों ने उगते हुए सूरज को अर्घ्य दिया। इसके साथ चार दिनों का महापर्व संपन्न हुआ। इस दौरान छठ करने वाली महिलाओं ने आपस में एक दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्यवती रहने की कामना की ।
अहले सुबह ही लोगों की भीड़ घाटो पर जुट गयी । दंड प्रणाम करते हुए व्रति घाटों पर पहुंचे। सुबह मौसम साफ होने की वजह से सूर्योदय समय पर हो गया। वही नदी की ओर आने वाले रास्ते के साथ ही छठ घाटों पर पुलिस वल अधिकारी जगह-जगह देखे गये।
की तैनाती की गई थी घाटों पर महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी थाना अध्यक्ष कल्याणपुर राजन कुमार , चकमेहसी दिव्य ज्योति कुमारी ने घाटों पर जाकर जायजा लिया। मौके पर जगह-जगह मुखिया सामंत कुमार सीमा शर्मा रमेश शर्मा , प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अर्चना कुमारी, आशीष पटेल मुकेश कुमार सिंह पंचायत समिति सदस्य अनुराधा कुमारी भाजपा के उमेश चंद्र प्रसाद कुशवाहा समाजसेवी कमरगामा के शिवकिशोर राय राहुल कुमार ठाकुर मोहम्मद सोनू डा राम उद्देश्य सिंह आदि जगह-जगह शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग कर रहे थे।





















































