खगड़िया के युवा नेता सोनू अग्रवाल बनें युवा कांग्रेस बिहार के प्रदेश सचिव सह मिडिया प्रभारी, लोगों ने दिया बधाई

395

खगड़िया : भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अलावरू, भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी0वी0 के निर्देशानुसार बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा मील रोड खगड़िया निवासी सोनू अग्रवाल को बिहार प्रदेश सचिव सह मिडिया प्रभारी, बिहार की जिम्मेदारी देनें के लिए सोनू अग्रवाल ने कहा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे व हमारे जननेता युवाओं के आइकन कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ,बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह व भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी राजेश कुमार सन्नी व प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सह्रदय कोटी कोटी आभार प्रकट करता हूँ। वहीं सोनू अग्रवाल ने बताया है पूर्व में भी कांग्रेस पार्टी में विभिन्न दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं और राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने बिहार में संगठन में मजबूती प्रदान करने के लिए जिस उम्मीद से मुझ पर भरोसा जताते हुए यह दायित्व सौंपा है, मैं उस उम्मीद पर खड़ा उतरने का प्रयत्न करूंगा और आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास दिलाता हूंँ कि मजबूती से सगंठन को मजबूत और सशक्त बनाने का काम करूंगा। उन्होंने बताया कि बिहार में अब होगी युवाओं की बात एवं आदरणीय राहुल गांधी के सपनों का बिहार बनाने का संकल्प लेता हूं। सोनू अग्रवाल ने पार्टी नेतृत्व को विश्वास दिलाते हुए कहा आपके द्वारा दिया गया दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करूंगा । वहीं सोनू अग्रवाल को प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं मिडिया प्रभारी बनाये जाने पर लोगों ने बधाई देते हुए कहा सोनू अग्रवाल के मनोनयन पर युवा कांग्रेस प्रदेश में सशक्त व संगठित होगा बधाई देने वालो में खगड़िया सदर के कांग्रेस विधायक छत्रपति यादव, खगड़िया युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवीन यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू पासवान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नितिन पटेल, कुमुद कुमार सिंह, खतीर्वुर रहमान, कुन्दन प्रसाद, रूपेश बंशी पटेल, अरुण कुमार, पप्पू मिश्रा, प्रो.आंनद जी समेत सैकड़ों लोगों ने बधाई दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here