अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर/कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वीरसिंहपुर झहुरी गांव के मनोकामना मंदिर के पास एक बागान के समीप से सोमवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर कल्याणपुर थाना की पुलिस थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण व एएसआई बाके बिहारी राय के नेतृत्व में छापेमारी कर ट्रक, मालवाहक पिकअप पर लदे विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल किया है।जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस को सूचना मिली की वीरसिंहपुर झहूरी के मनोकामना मंदिर के पास एक बागान में एक ट्रक,मालवाहक पिकअप खड़ी है।जहां पर कुछ चहलकदमी हो रही है।तत्पच्यात पुलिस ने उक्त स्थान पर छापेमारी की।पुलिस की गाड़ी आते देख कर शराब कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।वही पुलिस ने मौके से उत्तर प्रदेश नंबर के एक ट्रक,एक मालवाहक पिकअप व एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया।पुलिस ने ट्रक और पिकअप पर लदी विदेशी शराब सहित बाइक को जब्त कर थाना ले आई।जिसके बाद थाने पर जांच के क्रम में पुलिस को ट्रक पर विभिन्न ब्रांडो के हिमाचल प्रदेश निर्मित 334 कार्टून व मालवाहक पिकअप पर 30 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया।थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण ने बताया की ट्रक और मालवाहक पिकअप पर कुल 364 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुआ है।जो कुल 4044 लीटर है।उन्होंने बताया की तीनों गाड़ी के कागजात की जांच की जा रही है।कागजात के आधार पर शराब कारोबारी तक पहुंचा जा सकेगा।उन्होंने बताया की उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कारोबारी की पहचान हेतु अग्रेतार कारवाई की जा रही है।






















































