जलजमाव संकट का हल ढुंढ़ने को समस्त ताजपुर वासी एक मंच पर आएं- ब्रहमदेव प्रसाद सिंह

855

समस्तीपुर,
ताजपुर नगर परिषद एवं प्रखंड क्षेत्र में भीषण जलजमाव से उत्पन्न हुई बदतर स्थिति को देखते हुए शनिवार को गांधी चौक से पूरव स्थित मोतीपुर खैनी गोदाम पर 11:30 बजे से आम ग्रामीणों के साथ सर्वदलीय जन कन्वेंशन बुलाकर बुलाया गया है. इसमें जलजमाव से उत्पन्न स्थिति, निकासी के उपाय, संसाधन आदि पर सर्वसम्मति से निर्णय लेकर आगे जल निकासी एवं आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी.
इस आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सह जन सम्मेलन के आयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जन कन्वेंशन की तैयारी पूरी कर ली गई है. आम नागरिकों, पत्रकार, किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, व्यवसाई, बुद्धिजीवी समेत सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है.
माले नेता ने आगे बताते हुए कहा कि जलजमाव से ताजपुर बाजार समेत प्रखंड के कई पंचायत, वार्ड, टोला, मुहल्ला, घर, खेत- खलिहान आदि बर्बाद हो चुका है. महीने भर से प्रखण्ड, अंचल, कृषि कार्यालय बंद पड़ा है. पूरा ताजपुर ठहर-सा गया है. कहीं महिलाएं चौकी पर चौकी रखकर खाना बनाने को मजबूर हैं तो कहीं सैकड़ों लोग अपने घर- वार छोड़कर अन्यत्र आश्रय ले चुके हैं. जलजमाव से परेशान दुकानदार ग्राहक के आस में बैठकर घर चले जाते हैं. किसान के लहलहाते फसल बर्बाद हो गये एवं खेत में जलजमाव के कारण आगामी फसल लगाना असंभव हो गया है. बाबजूद इसके प्रशासन जलनिकासी में रूचि नहीं ले रहे हैं. युद्ध स्तर पर जल निकासी के मार्ग प्रशस्त होने की जन कन्वेंशन से उम्मीद की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here