जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला पर्यावरण समिति की बैठक

338

समस्तीपुर डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समस्तीपुर जिला अंतर्गत वायु प्रदूषण के रोकथाम हेतु और प्रीवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ़ पॉल्यूशन एक्ट 1981 के तहत दिए गए निदेश का अनुपालन करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। इसके अलावा ईट -भट्टों, उद्योगों में सभी प्रदूषण नियंत्रण नियमों को सख्ती से लागू करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी समस्तीपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय को प्रत्येक दो दिनों के अंतराल पर भारी यातायात वाले सड़कों को चिन्हित कर इसकी सूचना संबंधित नगर निकाय को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा संबंधित नगर निकाय चिन्हित सड़कों पर मैकेनाईज्ड स्वीपिंग एवं कच्ची सड़कों पर जल छिड़काव करेंगे ,निर्देशित किया गया। कड़ी निगरानी और दृश्यमान उत्सर्जन के लिए कोई सहनशीलता का पालन नहीं करते हुए स्पष्ट रूप से प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को जब्त या भारी जुर्माना लगाकर परिचालन बंद करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा बिहार में वायु प्रदूषण के निवारण एवं नियंत्रण हेतु क्रमिक प्रक्रिया कार्य योजना जीआरएपी के अनुसार कार्रवाई करने हेतु सभी सम्बन्धित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सभी नगर निकाय को डीजल चालित जनरेटर सेट का उपयोग बंद करने, होटल और खुले भोजनालय में कोयला जलाव, लकड़ी का उपयोग बंद करने का निर्देश दिया गया। निर्माण गतिविधियों में धूल नियंत्रण हेतु नियमों की सख्ती से लागू करने, अनुपालन न करने वाले स्थल/ निर्माण क्रियाकलाप को बंद करने का निर्देश दिया गया। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर, अपर समाहर्ता समस्तीपुर एवं अन्य विभागों के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here