वारिसनगर,/समस्तीपुर ; भाकपा माले प्रखण्ड कमिटी, वारिसनगर की बैठक का• रामचंद्र पासवान की अध्यक्षता में रामपुर विसुन पंचायत में का• संजीत पासवान के निवास स्थान पर की गयी। बैठक की शुरुआत 75 वर्षीय का• लालगीर पासवान एवं अहमदाबाद में हवाई जहाज दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर एक मिनट का शोक श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शुरुआत की गयी। बैठक में माले जिला सचिव उमेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुरे तौर पर भाजपा के हाथों का खिलौना बनकर रह गये हैं। बिहार में साफ तौर पर भाजपा की सरकार चल रही है। इस सरकार में रोज कहीं न कहीं हत्या, बलात्कार, लूट आदि की घटना घट रही है। बिहार सरकार असहाय बनी हुई है। असहाय बिहार सरकार को बिहार में होने वाली अगामी विधानसभा चुनाव में खदेड़ देना होगा। माले जिला कमिटी सदस्य का• जीवछ पासवान ने कहा कि गरीबों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। चार श्रम कोड बिल लाकर सरकार गरीबों को कारपोरेट घरानों के हाथों गिरवी रखना चाहती है इसके खिलाफ में 9 जुलाई को देश विरोधी 4 श्रम कोड बिल के खिलाफ देशव्यापी आम हड़ताल और चक्का जाम किया जाएगा।
प्रखण्ड सचिव का• रामचंद्र पासवान ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ सघर्ष तेज करना होगा। इसके लिए सांगठनिक मजबूती आवश्यक है। इसलिए 23 जून को माले वारिसनगर प्रखण्ड सम्मेलन किया जायेगा। बैठक में का• संजीत पासवान,चन्देश्वर राय, सुनील राय, उमेश महतो, देवेंद्र ठाकुर, सीताराम सहनी, रामसेवक साह, जितेन्द्र कुमार आदि ने अपना बिचार रखा।























































