लूट की घटना का एक आरोपी गिरफ्तार बाइक व मोबाइल बरामद।

774

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर के विद्यापतिनगर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लूट की एक मोटरसाइकिल व मोबाइल के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गौड़ा टू से गिरफ्तार किया है।

बीते 16 जुलाई को अज्ञात अपराधियों ने गोविन्द कुमार से बढोना ब्रकुलर के पास बाइक और मोबाइल लूट लिया था। जिसके बाद पीड़ित ने विद्यापतिनगर थाना में लूट का मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होते ही पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापामारी करने में जुट गई।
थानाध्यक्ष प्रसुन्नजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पिन्टू कुमार (22) पुत्र रामाश्रय महतो एवं रौशन कुमार (21) पिता कामदेव महतो दोनो ग्राम दानियालपुर, गौड़ा टू थाना तेघरा, बेगूसराय निवासी हैं।
गुप्त सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर छापामार कार्रवाई की। जहां पुलिस ने लूटा हुआ बाईक और मोबाइल के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया। छापेमारी टीम में एसएचओ प्रसुन्नजय कुमार, एएसआई राकेश कुमार दुबे, के साथ पुलिस बल शामिल रहे।
बताया जा रहा है कि पकड़े गए बदमाश पेशेवर लुटेरे के साथ कई कांडों के आरोपी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here