विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

363

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के क्लोजर पंचायत केंद्र संख्या 94 की आंगनवाड़ी सेविका रूपा कुमारी 65 वर्ष की अवस्था में सेवानिवृत हो गई। विदाई का सम्मान समारोह का आयोजन ग्रामीणों के द्वारा किया गया। आयोजन की अध्यक्षता संघ की प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा कुमारी ने की। उक्त अवसर पर संघ के संयोजक राकेश कुमार माया ने अपने संबोधन में उपस्थित लोगों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि रूपा जी के कार्यकाल की प्रशंसा के लिए कोई शब्द नहीं है लंबे समय तक इन्होंने आंगनबाड़ी सेविका के रूप में कार्यरत रही ऐसा दुर्भाग्य है कि सेवानिवृत्ति के समय इन्हें कुछ भी सहयोग राशि नहीं मिल पाई। मौके पर सचिव किरण राय नागेश्वर राय बीरल दास, मंजू देवी कंचन सुनीता कुमारी प्रमिला कुमारी सुशील ठाकुर आदि ने भी अपने संबोधन में कहा कि रूपा जी एक कर्तव्यनिष्ट ईमानदार सेविका थी उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मिथिला की परंपरा से पाग माला चादर साड़ी देकर सम्मानित किया गया धन्यवाद ज्ञापन अर्जुन सहनी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here