अमरदीप नारायण प्रसाद
बिहार राज्य किसान सभा समस्तीपुर जिला किसान कौंसिल के बैनर चले जिले में रासायनिक खाद की कालाबाजारी एवं सभी पंचायत में फर्जी क्रय केंद्र के खिलाफ समस्तीपुर जिला सहकारिता पदाधिकारी समक्ष पांच सुत्री मांगों को लेकर आक्रोश पूर्ण धरना दिया। महासंघ कार्यालय से सैकड़ो किसानों का जुलूस प्रस्थान किया जो शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए जिला सहकारिता कार्यालय पहुंचा जहां उक्त कार्यालय में पद स्थापित कर्मचारी से नोक झोक का सामना करते हुए गगन भेजी ना रो रासायनिक खाद पर हो रहे कालाबाजारी पर रोक लगाओ सभी किसानों का धान सरकारी मूल्य पर खरीदवानी की गारंटी करो। फर्जी क्रय केंद्र पर रोक लगाओ। छूटे हुए किसानों को सदस्यता दिलवाने की सुनिश्चित कराओ। धरना स्थल पर वरिष्ठ किसान नेता गंगाधर झा की अध्यक्षता एवं सिया प्रसाद यादव के संचालन में सभा को सम्बोधित करते हुए जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह लाला प्रसाद उपेन्द्र राय रामाश्रय महतो रामसागर पासवान पवन सिंह जयकांत महतो अवधेश मिश्रा महेंद्र सिंह छात्र नेता छोटू भारद्वाज सुरेश महतो प्रेमानंद सिंह राम नंदन महतो राम पुनीत वर्मा रमाशंकर राम ज्ञान महतो लूटन राय सहित दर्जनों भक्तों ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया। अंत में पांच सदस्य प्रतिनिधिमंडल जिला सहकारिता पदाधिकारी से मिलकर मांग पत्र सौंपा।























































