समस्तीपुर : कल्याणपुर स्थानीय पुलिस ने विभिन्न गांव में थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार राउत के नेतृत्व में छापेमारी कर कोर्ट के आदेश पर पांच एन बी डब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि मूसेपुर गांव से विनोद राय संजय राय को गिरफ्तार किया गया है वहीं दूसरी ओर वासुदेवपुर गांव से प्रमोद दास रंजीत दास व टुनटुन दास को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।






















































