सातनपुर में सिंह डेयरी का शुभारंभ, अब किसानों को पशु खरीद के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

183

अमरदीप नारायण प्रसाद

सातनपुर में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सिंह डेयरी के तहत पशु खरीद-बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में कमलेश कुमार ने फीता काटकर डेयरी हाट का उद्घाटन किया। इस पहल से अब स्थानीय किसानों को पशु खरीदने के लिए दूसरे राज्यों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
मिली जानकारी के अनुसार, सातनपुर सब-स्टेशन परिसर में शुरू किए गए इस डेयरी हाट का उद्देश्य किसानों को एक ही स्थान पर बेहतर नस्ल के पशु उपलब्ध कराना है। हाट मालिक संजय साह ने बताया कि पहले किसानों को पशु खरीद-बिक्री के लिए बिहार से बाहर जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की परेशानी होती थी। लेकिन अब पंकज सिंह के प्रयास से स्थानीय स्तर पर यह सुविधा शुरू की गई है।
उद्घाटन के दौरान जिला गव्य विकास पदाधिकारी कमलेश कुमार ने कहा कि इस व्यवस्था से किसानों को काफी सहूलियत मिलेगी। डेयरी संचालक द्वारा हाट में विभिन्न नस्लों के पशु लाकर रखे जाएंगे, जिससे किसान अपनी जरूरत और क्षमता के अनुसार पशुओं का चयन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।
कार्यक्रम में ममता कुमारी, हेमंत सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद किसानों में काफी उत्साह देखा गया और लोगों ने इस पहल को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी बताया!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here