समस्तीपुर: कल्याणपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विगत दो दिनों से ओपीडी में आए दुर दराज के मरीजों को घंटों कतार में लगे रहने पर भी समय से डाक्टरों से दिखाने के लिए इंतजार करना पड़ता है। बताते चलें कि दो दिनों से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर के आभा एवी डी एम पोटल पर ऑनलाइन मरीजों की रजिस्ट्रेशन नहीं होने से मरीजों को निराश लौटना पड़ता है।इस संबंध में सोरमार गांव की लक्ष्मी कुमारी मुक्तापुर गांव के बीना देवी मिर्जापुर गांव के रानी कुमारी सहित अन्य मरीजों के परिजनों का बताना है कि उमस भरी गर्मी में दुर दराज से 50, रुपए से अधिक भाडा देकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने के लिए पहुंचने पर आभा एप के माध्यम से मरीजों का रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर नहीं होने से बिना दिखाई ही लौटना मजबूरी बनी हुई है। जबकि स्वास्थ्य सेवा अति अनिवार्य सेवा मानी जाती है।इस संबंध में डाटा ऑपरेटर तुलसी कुमारी ने बताया कि दो दिनों से सरबर डाउन चल रही है इसके संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने बताया कि तकनीकी खराबी होने से सरवर काम नहीं कर रहा है जल्द ही ठीक होने की उम्मीद जताई है।

















































