समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। शहर के बीचो बीच मारवाड़ी बाजार में हाजी साहब के लड़के हाजी खुर्रम, आसिफ के मकान निर्माण हो रहा है, उनसे महीनों से लगातार रंगदारी की मांग की जा रही थी और रंगदारी नहीं देने पर घर में घुसकर जान से मारने की लगातार धमकी दी जा रही थी। धमकी की सुचना सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को 20 दिन पहले दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मंगलवार दोपहर में दर्जनों लोगो ने हथियार और लाठी डंडा और राड से प्रहार कर दिया जिसमे आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये। जिसमें एक व्यक्ति को पेट में गोली लगी है वही मो0 अशरफ को काफी चोटें आईं है। हाजी खुर्रम के एक रिस्तेदार है बेलाल को भी काफी चोटें लगी है, सभी घायलों को समस्तीपुर सदर अस्तपताल में उपचार के लिए भेजा गया है। जहां गोली लगने वाले व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया।।गोली किसे लगी है उसका नाम नहीं जाना जा सका है। घटना के बाद मारवाड़ी बाजार के लगभग सभी दुकानें बन्द हो गई और आसपास के लोग काफी दहशत में हैं। आसिफ ने मीडिया कर्मियों को बताया की शहर के बीचो बीच पुलिस के रहते हुए इस तरह की घटना से हमलोग काफी डरे हुए है पुलिस को चाहिए की त्वरित कार्रवाई करके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाय, ताकि शहर वासी अपने घर, मुहल्ले में सुरक्षित रह सके। घटना के बाद नगर थाना को सुचना दी गई, जानकारी मिलने पर मौके पर नगर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार राय घटना स्थल पर पहुंचे और घटना के संबंध में पीड़ित से बात किया और सुरक्षा का भरोषा दिया। उन्होंने कहा की इस मामले में जो भी दोषी होगा उस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल इस तरह कि घटना को लेकर बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है।





















































