समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत बुनियादी विद्यालय जनार्दनपुर के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी 284 बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बीडीओ ने सभी बीएलओ को फॉर्म-6, 7 एवं 8 का सात दिनों के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन, लंबित Book A Call मामलों का समय पर निस्तारण, DSE Within Part, DSE Across Part एवं DSE Across AC में परिलक्षित मतदाताओं का सत्यापन कर निष्पादन तथा नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए आवश्यक दो दस्तावेजों के साथ आवेदन एवं सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान सभी बीएलओ की ओर से नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार को पाग एवं चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विनोद कुमार, फरीदा खातून, सौरभ कोणार्क, मनीष कुमार, कैसर रजा तथा विद्यालय प्रभारी धीरेन्द्र कुमार धीरज सहित अन्य बीएलओ एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
























































