28 जुलाई कॉ. चारु मजुमदार का 54 वां शहादत दिवस को संकल्प सभा को रुप में मनाया गया।

24


अपने जनाधार का विस्तार करें-पार्टी संगठन की मजबूत बनाएं
28 जुलाई 2026 वारिसनगर भाकपा (माले) द्वारा चकदीनदयाल सारी दलित चौपाल पर कॉमरेड चारु मजुमदार का 54 वां स्मृति दिवस को संकल्प सभा के रुप में मनायी गई यह कार्यक्रम प्रखंड सचिव कॉ. रामचंद्र पासवान की अध्यक्षता में उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा दो मिनट मौन रखकर उनके चित्र पर फुलमाला चढ़ाकर का श्रद्धांजलि दी गयी।
इस संकल्प सभा में अतिथि को बतौर उपेन्द्र राय खेग्रामस जिलाध्यक्ष, जीवछ पासवान भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सह खेग्रामस जिला सचिव, खुर्शीद खैर उमेश महतो जितेन्द्र कुमार कुशवाहा सुरेन्द्र राय रामलखन पासवान मो. नईम अंसारी दिनेश पासवान सारी पूर्व मुखिया सहित आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
दूसरी ओर डरसुर पंचायत में भी चंदेश्वर यादव पुरनाही में नंदकिसोर राय रोहुआ देवेन्द्र ठाकुर रामपुरविसुन संजीत पासवान एवं धुरलक में सुनिल कुमार राय के नेतृत्व में कॉ. चारु मजुमदार का 54 वां स्मृति दिवस मनाया गया।
संकल्प सभा को संबोधित करते हुए रामचंद्र पासवान एवं जीवछ पासवान ने संयुक्त रुप से कहा वारिसनगर अंचल सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों में खेग्रामस के सदस्यता अभियान की गति का और अपने लक्ष्य को पुरा करने पर जोड़ बढाने समस्तीपुर जिले के विभिन्न अंचलों में गरीब भूमिहीनों को वासगीत परचा देने वारिसनगर अंचल के छतनेश्वर मन्नीपुर डरसुर रघुनाथपुर मोहिउद्दीनपुर आदि गांवों का पोखर का भिंडा पर बसे हुए गरीब भूमिहीनों को वासगीत परचा देने सभी को पक्का मकान देने सभी को मनरेगा मजदूरों को जॉब कार्ड एवं काम देने तथा राशन कार्ड में छुटे हुए गरीबों के नाम शामिल करने।
जनता की बुनियादी सवालों का लेकर जन आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया।
जीवछ पासवान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here