हसनपुर के पूर्व प्रमुख सह भाजपा नेता सुभाष चंद्र यादव की स्मृति में प्रदेश भाजपा नेता राम सूमिरन सिंह ने गहरी संवेदना प्रकट किए

167

संजय भारती

समस्तीपुर। बिहार भाजपा के किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समस्तीपुर के लाल राम सुमिरन सिंह ने पूर्व प्रमुख सह भाजपा वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्र यादव जी के स्मृति में गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि पिछले वर्ष जुलाई में हसनपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख सह भाजपा के वरिष्ठ साथी सुभाष चंद्र यादव जी के असामयिक आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही पूरे भाजपा परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी प्रमुख साहब हसनपुर के इकलौते आस थे जिसके संस्कार और स्वभाव से हम सभी शुभचिंतकों समेत भाजपा परिवार के सभी साथी गौरवान्वित महसूस किया करते थे जिस खुशी को ईश्वर ने बीते वर्ष हम सबों से छीन लिए वो आसानी से आमलोगों के हर सुख दुःख में निस्वार्थ भाव से उपलब्ध रहते थें उनके जाने आमजनों में सिर पर से छत का समाप्त एवं असहाय होने जैसा हो गया और हसनपुरवासी के लिए अपूर्णीय क्षति हुई है, उनका जन्म हसनपुर विधानसभा के मरांची उजागर पंचायत के मल्हीपुर गांव में हुई थी अपनी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा के दौरान ही वे सामाजिक रुचि भी खूब रखतें थे जिनके फलस्वरूप ही काफी कम उम्र में ही वर्ष 2001ई० में पंचायत समिति निर्वाचित होकर युवा प्रखंड प्रमुख बने और बेदाग रहकर अपना पूरी कार्यकाल भी पूरा किए और अपने जीवन काल में वह कभी चुनाव भी नहीं हारे। लगातार 15वर्षों तक हाऊस सदन के सदस्य रहें साथ ही उनकी सक्रियता से ही लोकप्रियता इतनी थी कि हसनपुर विधानसभा भाजपा निकटतम भविष्य के इकलौते जनप्रिय उम्मीदवार माने जाते थें, चुनाव सामने थीं हसनपुर विधानसभा के सभी शुभचिंतक समेत आम जनता मन बना चुकी थी की अब उनके कुशल नेतृत्व में हसनपुर विधानसभा का वास्तविक उदय माना जाता था और जिससे कि समस्त हसनपुर विधानसभा में शिक्षा, चिकित्सा, न्याय के साथ साथ चौतरफा विकास होगा वो क्षेत्र के इकलौते आस थे और सबों के दिलों पर राज किया करते थें! अन्त में प्रदेश के नेता राम सुमिरन सिंह जी ने बताया कि उनके जाने से एक युग का अन्त सा हो गया और अब हसनपुर की पावन धरती पर दूसरा कोई सुभाष जी नही होंगे वो सदैव हमसबों के बीच अमर रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here