बाढ़ के बीच अवैध खनन पर कार्रवाई, साड़ी घाट से JCB जब्त!

32

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
एक तरफ जहां पूरे बिहार में बाढ़ को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर समस्तीपुर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।मामला मथुरापुर थाना क्षेत्र के सारी घाट का है, जहां अवैध रूप से खनन किए जाने की सूचना पर मथुरापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक JCB मशीन को कब्जे में लेकर थाने ले आई।पुलिस के अनुसार, अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि जब्त JCB अमीरी राय की है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।गौरतलब है कि इससे पहले भी अमी राय से जुड़े अवैध खनन के मामले सामने आने की बात कही जाती रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
वहीं, मथुरापुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने फिलहाल मामले पर विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि माइनिंग विभाग के अधिकारी के आने के बाद पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जाएगी। फिलहाल अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई करते हुए JCB को कब्जे में लिया गया है।
अब सवाल यह है कि बाढ़ की मार झेल रहे बिहार में आखिर किसकी शहमती पर नदियों और घाटों से अवैध खनन का खेल चल रहा है?पुलिस और खनन विभाग की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here