अमरदीप नारायण प्रसाद।
समस्तीपुर ज़िले के हलई ओपी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।
इस संबंध में पीड़िता ने महिला थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिस पर महिला थाने की पुलिस ने कारवाई करते हुये आरोपी युवक को गिरफ्तार लिया। आरोपी की पहचान फागुनी साह के रूप में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार हलई ओपी के एक गांव में मंगलवार देर रात किशोरी अपने घर के बगल में शौच करने गई थी। उसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़ जबरन बगल के एक खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। किशोरी के साथ सोई बहन की नीद खुली तो अपनी बहन को नहीं देख ढूंढ़ने निकली। देखा कि एक लड़का उसे देख कर भाग रहा है। उसने अपनी बहन से पूछा तो उसने सारी जानकारी दी। पीड़िता ने बुधवार सुबह महिला थाना आकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। महिला थाना अध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।






















































