शारदीय नवरात्रि के दौरान म वि बेला पंचरुखी में डांडिया नृत्य उत्सव का आयोजन किया गया।

45

शारदीय नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा की आराधना में समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में छात्र छात्राओं ने प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के निर्देशन में भारत के प्रसिद्ध पारंपरिक,सामाजिक और धार्मिक लोक नृत्य डांडिया नृत्य उत्सव का आयोजन किया गया,जिसमें छात्राएं भारतीय रंग-बिरंगे परिधानों में वाद्य यंत्रों पर बज रहे पारंपरिक धुनों पर डांडिया नृत्य की प्रस्तुति की।प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने कहा कि हम अपनी समृद्ध कला, सांस्कृतिक परंपराओं, ऐतिहासिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाने एवं छात्र-छात्राओं में संचित प्रतिभाओं को उभारने हेतु नित्य नवीन नवाचारों के माध्यम से शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन करने हेतु प्रतिबद्ध हैं।इससे बच्चों में कल्पनाशीलता,सृजनशीलता, एकाग्रचित्तता, कलात्मक अभिव्यक्ति,कला,संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत की सूक्ष्म समझ के साथ-साथ सामाजिक चेतना का विकास होता है।इसी क्रम में शिक्षक विमल कुमार साह के निर्देशन में छात्रों ने हम्बल डबल एवं लेजियम जिंगल्स का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के इस नृत्य उत्सव की खासियत रही कि बड़ी संख्या में मुस्लिम छात्राओं ने भी अपनी सहभागिता देकर गंगा यमुनी संस्कृति को संबल प्रदान किया।कार्यक्रम संयोजक इंदिरा कुमारी के नेतृत्व में रूप सजा एवं ड्रेसिंग कार्य में खुशबू राय, बीवी शकील रहमान,विभा कुमारी आदि ने महती भूमिका निभाई। इस डांडिया नृत्य उत्सव में शानदार प्रस्तुति देने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्र अ ने प्रशस्ति – पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर शिक्षक मो.सादुल्ला, दिवाकर कुमार सिंह, विनय सिंह, विमला कुमारी, अंजुमन शाहीन,कोमल पांडे,शिक्षा सेवक कैलाश सदा आदि ने भरपूर सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here