सैकडो की भागीदारी से बैठक संपन्न, मौके पर 19 सदस्यीय संयोजन कमिटी का किया गया गठन, रघुनाथ महतो हुए निर्वाचित संयोजक जबकि नीलम देवी, दिनेश पोद्दार , नीरज कुमार, मुन्नी देवी, पप्पू पासवान सुनीता,सहसंयोजक
पूसा 27 अक्टूबर 2026
सैकडो कार्यकर्ताओ की भागीदारी से शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच पंचायत कमिटी हरपुर महमदा के तत्वावधान में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मजदूर नेता रघुनाथ महतो ने की जबकि पर्यवेक्षण शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के प्रखंड संयोजक कॉमरेड राजीव कुमार राय ने की ।
बैठक में संयोजन कमिटी गठन, पहुंच पथ निर्माण के लिए संघर्ष तेज करने, गरीबों को आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने, छूटे हुए परिवारों को राशन कार्ड बनवाने, समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में बतौर अतिथि शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के जिला संयोजक कॉमरेड राम कुमार , जिला कमिटी सदस्य मनोज कुमार,छात्र नेता कृष्ण कुमार,समेत लाला पासवान, मीना देवी, उषा देवी, अजय कुमार, किरण कुमारी , विश्वनाथ पोद्दार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मौके पर 19 सदस्यीय संयोजन कमिटी का किया गया गठन, रघुनाथ महतो हुए निर्वाचित संयोजक जबकि नीलम देवी, दिनेश पोद्दार , नीरज कुमार, मुन्नी देवी, पप्पू पासवान सुनीता देवी,सहसंयोजक ।
कमिटी सदस्य के रुप में सुनीला देवी, सुरज कुमार,भोला पासवान, सोनी देवी, किशोरी पासवान, मुनेश्वरी देवी, राजो देवी, रेणु देवी, सुशीला देवी, राजकली देवी,प्रियंका देवी को निर्वाचित हुए।
नवनिर्वाचित कमिटी के द्वारा 2 नवंबर को दलित टोला में पहुंच पथ व अन्य मांगो को लेकर पूसा सीओ और पूसा बीडीओ का घेराव करने का निर्णय लिया गया।

























































