भारतीय चेतना पार्टी की गाँव – गाँव दौड़ा यात्रा और होल्डिंग टैक्स के खिलाफ आंदोलन तेज होगा

22


प्रदीप कुमार नायक
स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार
भारतीय चेतना पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आज सुबह दिन के 12 बजे पार्टी के संगठन विस्तार हेतु एक आवश्यक बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार महतो ने कहा कि संगठन के विस्तार हेतु आगामी पार्टी की गांव-गांव दौड़ा यात्रा कार्यक्रम पार्टी के द्वारा किया जा रहा है। आप सभी लोगों से आग्रह निवेदन है कि पार्टी एवं संगठन विस्तार हेतु गांव जाकर पार्टी के तमाम प्रखंडों, जिलों में गठन कर बिहार में विस्तार करने की घोषणा की गई।
मधुबनी में अत्यधिक होल्डिंग टैक्स बढ़ाने को लेकर एवं बिहार में होल्डिंग टैक्स के खिलाफ आंदोलन को तेज करने का निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं की सहमति से लिया और सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ आंदोलन करने की घोषणा की गई।
इस बैठक में इस कार्यक्रम के अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा की गई। साथ ही उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से हमारी पार्टी तेजी से विस्तार और बढ़ रही है, इससे लगता है कि आने वाले समय में बिहार की राजनीति परिवर्तन भारतीय चेतना पार्टी करने में कामयाब होगी।
मैं चाहूंगा देश एवं राज्य की तमाम छोटी-छोटी पार्टी मिलकर इन भ्रष्टाचारियों को सत्ता से उखाड़ कर फेंक दे। एनडीए गठबंधन एवं यूपीए गठबंधन इन तमाम राजनीतिक दलों के द्वारा देश को लगातार 79 वर्षों से लूटा जा रहा है। इसलिए हम नौजवानों को आज आगाह करना चाहते हैं कि आप अगर आज इन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ खड़े हो जाएंगे तो निश्चित तौर से देश में परिवर्तन हो जाएगी और भ्रष्टाचारियों की सरकार को खाकर फेंकने में हम कामयाब होंगे और इन चुनौतियों के साथ राज्य और देश में परिवर्तन हो जाएगा और पूरे भारत का विकास करने में हमारी पार्टी अपनी पूरी ताकत, अपनी पूरी शक्ति के साथ काम करेगी और पूरे देश में बेरोजगार नौजवानों के लिए नई सरकार लाकर भारतीय चेतना पार्टी परिवर्तन करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here