करूवा चौड़ से 81.25 लीटर विदेशी शराब बरामद, अज्ञात पर मामला दर्ज!

33

कल्याणपुर प्रखंड के ​चकमेहसी पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चकमेहसी थाना क्षेत्र के करूवा चौड़ इलाके में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान कुल 81.25 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है।​मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध शराब की खेप रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने करूवा चौड़ में छापेमारी कर शराब की इस बड़ी खेप को जब्त कर लिया।
​थाना अध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब के संबंध में अज्ञात धंधेबाजों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here