नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा नगर थाना क्षेत्र के कन्हाई नगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों के गिफ्तारी की मांग को लेकर नवादा-जमुई पथ को जाम कर वाहनों का परिचालन ठप कर दिया। घटना पर जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस में परिजनों को समझा-बुझाकर सड़क को जाम से मुक्त कराया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि कन्हाई नगर निवासी गुड्डू यादव का 20 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार अपने दोस्त के साथ लिट्टी खा रहा था, तभी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें पांच से छह युवकों ने मिलकर हिमांशु की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही गांव के लोगों ने युवक को पिटाई करते देखा। वे लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, तब सभी लोग वहां से भाग निकला। जब तक परिवार के सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे, तब तक युवक ने दम तोड़ दिया था। मृतक के मामा विनोद कुमार ने बताया कि आपस में लड़का लोग किस बात को लेकर मारपीट किया है, यह जानकारी नहीं है लेकिन पीट-पीटकर युवक की हत्या की गई और शव को रेलवे लाइन के निकट फेंक कर फरार हो गया।






















































