आपूर्ति से संबंधित किसी पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत प्राप्त होती है तो उन पर सख्त/कड़ी कार्रवाई की जाएगी

1283

चंद्रकांता न्यूज़ समस्तीपुर,

समस्तीपुर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आपूर्ति प्रशाखा, बिहार राज्य खाद्य निगम एवं लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आहूत की गई।

बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला प्रबंधक एसएफसी, प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवम् सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए:

  1. जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि आपूर्ति से संबंधित किसी पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत प्राप्त होती है तो उन पर सख्त/कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  2. जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी एजीएम, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि उनके स्तर के कार्यों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी/अनियमितता नही होनी चाहिए। समय-समय पर इसका निरीक्षण करने का निर्देश सभी अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया।
  3. जिलाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक महीने में एक बार सभी एसएफसी के एजीएम की इंस्पेक्शन/जांच करेंगे,साथ ही प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरी को प्रतिवेदीत करेंगे।
  4. सरकार द्वारा कोविड के समय से दिए जा रहे मुफ़्त खाद्यान, डबल अनाज की मात्रा सही होनी चाहिए। सही मात्रा नही आपूर्ति करने के संबंध में डीलरों के स्तर से गड़बड़ी/अनियमितता प्रकाश में आई है, जिसके मद्देनजर जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इसकी समय-समय पर जांच करते रहेंगे एवं गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित पीडीएस दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस भी रद्द करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here