बदमाशों ने बैंक आफ इंडिया का शटर काटकर लूट का किया असफल प्रयास जांच में जुटी पुलिस

681

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा : नवादा नगर थाना के भवन से सटे बैंक आफ इंडिया का शटर बदमाशों ने रात को काटकर कर बडी लूट का प्रयास किया. सुबह बैंक भवन के मकान मालिक की नजर कटे हुए शटर पर पड़ी तो तत्काल इसकी सूचना बैंक प्रबंधक को दी. इसके बाद बैंक प्रबंधक व नगर थानाध्यक्ष बैंक पहुंचे. घटना के संदर्भ में यहां पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है. फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि बैंक में चोरी हुई है या नहीं. वहीं मौके पर सदर डीएसपी भी पहुंच गए हैं.

बैंक भवन के मकान मालिक देवनंदन प्रसाद के पुत्र अमित कुमार ने बताया कि वे अपने बेटे को स्कूल पहुंचाने जा रहे थे. तभी नजर पड़ी कि बैंक का शटर कटा हुआ देखा. तत्काल उन्होंने बैंक प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार को मोबाइल पर काल कर सूचना दी. बैंक भवन के मकान मालिक अपने पूरे परिवार के साथ राजेंद्र नगर मोहल्ला में रहते हैं.

नवादा सदर डीएसपी उपेंद्र प्रसाद ने कहा : बैंक में चोरी करने आए चोरों ने गैस कटर को भी छोड़ भागे. अभी तक बैंक से सिर्फ डीवीआर की हुई चोरी हुई है . हमलोग तफ़्तीश में जुटे हैं. खोजी कुत्ते को बुलाकर चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा .

बैंक के वरीय शाखा प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कि बैंक से सिर्फ डीवीआर की चोरी किया है जिसमें सीसीटीवी फुटेज होता है. चोर गेट के पास गैस टंकी एवं कटर छोड़कर भागा है . उन्होंने कहा चोर लॉकर तक पहुंचकर उसे तोड़ने का प्रयास किया है लेकिन कुछ भी उसे हाथ नहीं लगा है. हमने पुलिस को लिखित शिकायत किया है .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here