अख्तरुल इस्लाम शाहीन को दरभंगा प्रमंडल प्रभारी बनाये जाने पर राजद में हर्ष!

429

चंद्रकांता न्यूज़।समस्तीपुर

समस्तीपुर राजद के प्रदेश प्रवक्ता व समस्तीपुर के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह के द्वारा दरभंगा जिला राजद का प्रभारी बनाये जाने पर राजद कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को बधाई दिया हैं और इस पुनीत पहल के लिए नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव तथा राजद प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह के प्रति आभार प्रकट किया हैं l विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के दरभंगा जिला का प्रभारी बनने पर आज शनिवार को समस्तीपुर शहर के धरमपुर में राजद कार्यकर्ताओ ने अपने विधायक का अभिनन्दन किया l “अभिनन्दन सभा ” की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद पादव उर्फ टुनटुन यादव , संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , स्वागत सम्बोधन राजद प्रदेश सचिव प्रभु नारायण राय ने किया l कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि श्री शाहीन एक ऊर्जावान व निष्ठावान राजद नेता हैं l वे बेहद मिलनसार , विन्रम , सामाजिक सद्भाव के धनी इंसान हैं l उन्होंने सदैव शोषित -पीड़ित व गरीब -गुरबों के कल्याण के लिए संघर्ष किया हैं l श्री शाहीन एक लोकप्रिय विधायक के साथ -2 कुशल संगठनकर्ता हैं l युवाओ की आन -बान-शान के प्रतीक माननीय शाहीन जी को तहे -दिल से बधाई व ढ़ेर सारी शुभकामनाये l कार्यक्रम के प्रारम्भ में वरीय समाजसेवी व गायक गौड़ी शंकर राय ने “बहारो फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है ” तथा “एहसान मेरे दिल पर तुम्हारा है दोस्तों ” गाना प्रस्तुत कर तालियां बटोरी l विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन का स्वागत मिथिला परम्परा के अनुरूप पान तथा मखाना के माला तथा चादर से आयोजक मंडली के सदस्य राकेश कुमार पांडेय , प्रभु नारायण राय, उमेश प्रसाद यादव उर्फ टुनटुन यादव , राकेश कुमार यादव , पप्पू यादव , मन्नू पासवान , रामकुमार राय, मोo परवेज आलम , जयशंकर ठाकुर , विमल पासवान , राकेश कुशवाहा , अरुण कुशवाहा , सैयद एहसानुल हक चुन्ने , सुरेश राय, अरविन्द राय, संतोष कुमार राय, जयलाल राय, रविन्द्र कुमार रवि , मनोज पटेल , प्रमोद कुमार पप्पू , रवि आनंद , संदीप सरकार, सैयद फैसल आलम मन्नू , मोo सना उर्फ चीना , रंजीत कुमार रम्भू तथा मोo अमरोज सहित दर्जनों कार्यकर्ता ने किया!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here