युवक का लाश मिलने से क्षेत्र में हलचल

662

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। एनएच 28 मुसरीघरारी – ताजपुर पथ स्थित बंगरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के समीप आज सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।  मौके पर बंगरा पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के लिए समस्तीपुर भेज दिया। शव की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी सोगारथ साह का 29 वर्षय पुत्र लालो साह के रूप में किया गया। घटना स्थल पर गिरे हुए खून को देखने से पता चलता है की अपराधियों द्वारा युवक को घटना स्थल पर ही सर में गोली मारकर हत्या की गई है। वही लोगो का कहना है की अपराधियों द्वारा युवक को कही अन्यत्र गोली मारकर हत्या कर शव को चांदनी चौक के पास सड़क किनारे शव को फेंक दिया है। हत्या के कारण का पता नही चल सका है। परिजन की माने तो लालो साह किसी कांड के तहत जेल में था। एक महीना पहले जेल से आया था। फिलहाल अपने घर पियर थाना क्षेत्र के रामपुर दयाल मथुरापुर में हीं रहता था। कल शाम वह अपने घर से ताजपुर बंगरा थाना क्षेत्र के गद्दोपुर में पूर्व प्रमुख सीता देवी के यहां ननिहाल आ रहा था। इसी दौरान रास्ते मे हीं अपराधियों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दिया और शव को बंगरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास फेंक दिया। बंगरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया की युवक पियर थाना के छिनतई के मामले में जेल जा चुका है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौप दिया गया है। परिजन की ओर से अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस हत्या का कारण पता करने में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here