अपनी समस्याओं को लेकर किसान 6 अगस्त को प्रखंड पर करेंगे प्रदर्शन- ललन कुमार

617

अमरदीप नारायण प्रसाद

किसान महासभा की बैठक से लिया गया आंदोलनात्मक निर्णय

प्रखंड सुखाड़ की चपेट में, किसानों को सहायता दे सरकार- ब्रहमदेव प्रसाद सिंह

प्रखंड से लेकर जिला सुखाड़ की चपेट में है किसान का धान का बिचरा खराब हो रहा है. कृषि विभाग में भयंकर लूट- भ्रष्टाचार है!
जो खेती नहीं करते, वे सब्सिडी का लाभ उठा रहे हैं बीज किसानों के बजाय दलाल उठा ले जाते हैं!
बिहार में बाजार समिति भंग है समय पर खाद उपलब्ध नहीं होता है. उपर से दो नंबर खाद की बिक्री धड़ल्ले से जारी है!सब्जी उत्पादक किसान को लागत भी उपर नहीं हो रहा है!
छोटी- सी कंपनी बनाने वाले अपने उत्पाद की कीमत खुद तय करते हैं लेकिन अपने उत्पाद का का कीमत किसान तय नहीं कर सकता!
एक छोटे व्यवसायी अपने बेटे को शिक्षा, बेटी की शादी अपनी कमाई से कर लेते हैं लेकिन बिना जमीन बेचे किसान इन कार्यों को नहीं कर सकते यही कारण है कि किसान खेती से विमुख हो रहे हैं!
हमें किसान संगठन की सदस्यता बढ़ाकर, संगठन को मजबूत बनाकर किसान हित के लिए आंदोलन तेज करना वक्त की मांग है!
उक्त बातें अखिल भारतीय किसान महासभा प्रखंड कमिटी की बैठक को मोतीपुर बंगली पर मंगलवार को संबोधित करते हुए किसान महासभा के जिला संयोजक ललन कुमार ने कहा!
उन्होंने किसानों के केसीसी लोन माफ करने, डीजल एवं फसल क्षति मुआवजा देने, नि: शुल्क बिजली- पानी, कृषि यंत्र देने, किसानों के उत्पाद खरीदने की गारंटी करने की मांग सरकार से की!
बैठक में बासुदेव राय, रवींद्र प्रसाद सिंह, शंकर सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, ललन दास, मुंशीलाल राय, संजीव राय, रामचंद्र पासवान, भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया! अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया!
बैठक में लिए गये निर्णय की जानकारी देते हुए अपने अध्यक्षीय संबोधन में ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि किसान महासभा का सदस्यता लक्ष्य पूरा करने, पंचायत एवं प्रखंड सम्मेलन करने, 6 अगस्त को प्रखंड पर प्रदर्शन करने एवं 23-24 सितंबर को बिक्रमगंज में किसान महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन को तन मन धन से सफल बनाने समेत अन्य कई सांगठनिक एवं आंदोलनात्मक निर्णय लिए जाने की जानकारी दी!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here