आपसी वर्चस्व को लेकर फायरिंग में एक युवक की मौत, दूसरा जख्मी

523

[ कल्याणपुर संवाददाता

समस्तीपुर : कल्याणपुर थानाक्षेत्र के मनियारपुर पानी टंकी के निकट सोमवार रात दो पक्षों में आपसी वर्चस्व को लेकर अंघाघुंध फायरिंग में एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं दूसरा गोपालपुर गांव के 35 वर्षीय सुशील पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान मुक्तापुर पंचायत के शिवनंदनपुर वार्ड 1 निवासी रितलाल चौघरी के 40 वर्षीय पुत्र रंजीत चौघरी के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। देर रात पुलिस टीम मृतक का शव कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पहुची।वहीं ग्रामीणों के द्वारा जख्मी युवक को बेगूसराय जिला के एक निजी क्लिनिक में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह शिवनंदनपुर निवासी रंजीत चौघरी का पडोस के गोपालपुर गांव के एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान रंजीत चौघरी के सहयोगियों ने दूसरे पक्ष के एक युवक की बाइक तोड दिया। स्थानीय लोगों ने पहल करते हुए तत्काल दोनों पक्ष को समझाकर मामले को शांत कराया। सूत्रों की मानें तो सोमवार शाम दूसरे पक्ष के लोगों ने रंजीत को विवाद सुलझाने के लिए मनियारपुर गांव बुलाया था। जैसे ही रंजीत अपने सहयोगियों को साथ लेकर मनियारपुर गांव पहुचा। दूसरे पक्ष के लोगों ने अंघाघुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसमें गोली लगने से रंजीत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सुशील पासवान के सीने में गोली लगी है। उसे स्थानीय लोगों के सहयोग से बेगूसराय जिला के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। सूत्रों की मानें तो घटना के पीछे अवैध शराब का घंघा बताया जा रहा है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। जल्द की आरोपित की पहचान कर ली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here