आरसीपी को भाजपा में जाने से जदयू को कोई क्षति नहीं

473

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव प्रो0 तकी अख्तर ने जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह के भाजपा में शामिल होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा में तो उनका शामिल होना तय ही था, क्योंकि केंद्रीय मंत्री रहते हुए उन्होंने भाजपा के इशारे पर जदयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ साजिश रचने का काम किया था। उनको सदस्यता दिलाने के मौके पर पार्टी के बड़े नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा या गृह मंत्री अमित साह का मौजूद नहीं होना यह दर्शाता है कि आरसीपी सिंह को पार्टी में ज्यादा अहमियत नहीं दी गई है। भाजपा मे उनके शामिल होने पर बिहार की राजनीति में इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। पुरे बिहार का भ्रमण करने के बाद उनको भी इस बात का अंदाज़ हो गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here