समस्तीपुर ,राजद के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आर्थिक संकट से जूझ रहे नियोजित शिक्षकों को समय-समय पर वेतन भुगतान में विलंब कर सरकार शिक्षकों के जीवन में और गहरा आर्थिक संकट दे देती है l रुक-रुककर वेतन देना सरकार ने परिपाटी सी बना ली है l फिलहाल विगत दो माह से अल्प वेतनभोगी शिक्षक वेतन के लिए तरस रहे हैं l लिहाजा शिक्षकों के समक्ष भयानक आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है l शिक्षकों को वेतन के अभाव में घर चलाने में जहां परेशानी हो रही है l वहीं दीपावली तथा छठ पूजा में बच्चों को कहां से नया कपड़ा दे पायेंगे सोचने वाली बात है l मुख्यमंत्री, वित्तमंत्री सहित शिक्षा मंत्री से अपील करते हुए कहा कि इस मामले को अपने संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द शिक्षकों के बकाये वेतन का भुगतान करायें जिससे दीपावली में उनके घर में भी रौशनी फैले और लोकआस्था का महापर्व छठ अपने परिवार के साथ खुशियों के साथ मना सके l























































