समस्तीपुर : उत्तरी मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक पद धारक कर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत कल्याणपुर फोटो भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक पोषक क्षेत्र के ध्रुवगामा ब्रह्मा स्थान में मंडल अध्यक्ष तेज नारायण प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई राष्ट्रगान के साथ बैठक का कार्यक्रम शुभारंभ किया गया बैठक में सक्रिय कार्यकर्ता मुकेश कुमार सिंह शशिधर देव नागेंद्र देव कुछ भी मंडल अध्यक्ष विजय शंकर ठाकुर मंडल उपाध्यक्ष विकास कुमार आदि ने अपने संबोधन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में भारत ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बना ली है किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान योजना का लाभ मिला इन सब योजनाओं को लेकर गांव में कार्यकर्ता लोगों को बतावे। अपने अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा से जोड़ें। किसानों की आय जैविक खेती को लेकर हुई दुगुनी का प्रचार प्रसार करें इससे खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। बैठक में रामनाथ राम नेहा कुमारी नीलम कुमारी मीना कुमारी राजकुमार ठाकुर विजय शंकर ठाकुर अनिल कुमार झा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन मुकेश कुमार सिंह ने किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। निर्वाचित मंडल अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को चादर देकर सम्मानित किया।





















































