समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन नोडल शिक्षिका बीवी शकीला रहमान के द्वारा किया गया।इस अवसर पर उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता, आसपास की साफ सफाई एवं कचरा प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा किया।शिक्षक ने सभी बच्चों के नाखून, बाल एवं ड्रेस की स्वच्छता का अवलोकन किया।इसके बाद इको क्लब के संयोजक संजीव कुमार झा ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण करवाया।प्रधानमंत्री मुकेश कुमार ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम 3.0 के तहत सभी बच्चे पौधारोपण अभियान में भाग लेकर पौधा रोपण करें। प्रधानाध्यापक ने सभी शिक्षकों एवं छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक शपथ दिलाया।मौके पर शिक्षक विभा कुमारी, विमला कुमारी, मो सादुल्लाह,दिवाकर कुमार सिंह, इन्दिरा कुमारी, शिक्षा सेवक कैलाश सदा एवं इको क्लब के सदस्यों ने विभिन्न तरह के पौधों का रोपण किया।विभागीय आदेशानुसार पोषण वाटिका में नींबू, अमरुद,नीम,आंवला एवं सहजन के पौधों का भी रोपण किया गया।
Home चंद्रकांता न्यूज़ प्र अ मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत...





















































