उत्पाद विभाग की टीम ने फिर की छापामारी, भारी संख्या में शराब बरामद

69

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर: मद्य निषेध विभाग की टीम ने कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बिक्रमपुर बांदे वार्ड नंबर पांच में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक भुस्कार और जलावन के नीचे छिपा कर रखा हुआ भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। बरामद शराब की मात्रा 78 कार्टन और सात बोरी में रखा हुआ तीन विभिन्न ब्रांड का 828.87 लीटर बताई गई है। इसमें 750 एमएल, 375 एमएल व 180 एमएल के पैक में था। मद्य निषेध विभाग की टीम ने यह कार्रवाई मद्य निषेध अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर की है। यह छापेमारी सदर उत्पाद थानाध्यक्ष निरीक्षक केके सिंह के पर्यवेक्षण व मद्य निषेध मोबाइल निरीक्षक समीर कुमार के नेतृत्व में की गई। छापेमारी टीम में एएसआई संजीत कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। वहीं, इस संबंध में मद्य निषेध अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आगामी होली पर्व और पंचायत चुनाव को देखते हुए मद्य निषेध विभाग शराब कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चला रही है। शराब कारोबारी द्वारा जमीन के नीचे और भूस्कार आदि में छिपा कर रखे जा रहे विदेशी शराब के स्टॉक को बरामद किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here