समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। जिले के वारिसनगर प्रखंड के नागरबस्ती (महाराजगंज) स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के पास गंदगी का अंबार लगने से कर्मी एनएम आदि को बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुछे जाने पर कार्यरत एनएम नीलम देवी एवं उर्मिला देवी ने बताया की हमलोगो को इस अस्पताल के आसपास गंदगी रहने से कार्य करने में काफी परेशानी होती है, उन्होंने यह भी बताया की अस्पताल परिसर में न तो शौच की व्यवस्था हैं और ना ही चापाकल का, एनएम ने बताया की पानी लाने के लिए दूसरे के घर जाना पड़ता है, इतना ही नहीं अगर शौच या लघु शंका का एहसास हो तो और भी परेशानी बढ़ जाती हैं, इसके लिए दूसरो के घर का सहारा लेना पड़ता है। उन्होंने बताया की इस जटिल समस्या के लिए उच्च अधिकारियों से कई दफा शिकायत की गई परंतु अबतक कोई समाधान नही हो सका। एक स्वर में दोनो एनएम ने बताया की उप स्वास्थ्य केंद्र के पास सुबह से शाम तक जुआरियों का जमावड़ा लगा रहता हैं और उन लोगो के द्वारा अस्पताल को क्षति पहुंचाई जा रही है।





















































