मोतीपुर मुखिया को उत्कृस्ट कार्य के लिए डी एम किया सम्मानित!
अमरदीप नारायण प्रसाद
विद्यापति सभागार, पुसा युनिवर्सिटी में, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण समस्तीपुर द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती राज जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें स्वच्छता एवं मनरेगा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए, मोतीपुर पंचायत के मुखिया प्रेमा देवी को डी एम योगेन्द्र सिंह, जिला अधिकारी समस्तीपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्लांट भेट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान, समस्त मोतीपुर पंचायत वासियों का सम्मान है।























































