एनआईओएस से प्रशिक्षण प्राप्त/उत्तीर्ण शिक्षकों ने किया आंदोलन का शंखनाद!

354

23 फरवरी 2023 से पटना की धरती पर शुरू होगा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन

अमरदीप नारायण प्रसाद

पटना:निदेशक प्राथमिक शिक्षा द्वारा जारी पत्र ने एनआईओएस से प्रशिक्षण प्राप्त/उत्तीर्ण शिक्षकों के बीच हलचल पैदा कर दी है। दरअसल पत्र के आलोक मे विभिन्न जिलों के डीईओ एवं डीपीओ स्थापना ने 31 मार्च 2019 के बाद प्रशिक्षित शिक्षकों को नवनियुक्त मानते हुए उनके वेतन मे लगभग पांच से सात हजार कटौती की बात कर रहे है।
इस संबंध मे टीईटी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमित विक्रम, उर्दू टीईटी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल बाकी अंसारी एवं परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर ने संयुक्त रूप से बताया कि एनआईओएस द्वारा विशेष डीएलएड प्रशिक्षण सभी अप्रशिक्षित शिक्षकों को एकसाथ सत्र 2017-19 मे कराया गया जोकि एक समयबद्ध प्रशिक्षण था वो भी 18 माह का। केंद्रीय अध्यादेश के तहत संपूर्ण देश मे एक साथ सभी अप्रशिक्षित शिक्षकों को एनआईओएस के माध्यम से प्रशिक्षण कराया एवं प्रशिक्षण तथा परीक्षा 31 मार्च 2019 से पहले ही पूरा हो गया।
निदेशक प्राथमिक शिक्षा द्वारा जारी पत्र ने वैसे तमाम शिक्षकों को नवनियुक्त की श्रेणी मे ला खड़ा किया है जिनका परीक्षाफल प्रकाशन की तिथि 31 मार्च 2019 के बाद की है यानि सभी एनआईओएस प्रशिक्षित शिक्षक इस श्रेणी मे आ रहे है।
उर्दू टीईटी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल बाकी अंसारी ने बताया कि शिक्षकों का इसमे कहीं कोई दोष नही है। रिजल्ट प्रकाशन का जिम्मा एनआईओएस का था जिसका राज्य स्तर पर नोडल ऑफिसर के रूप मे निदेशक प्राथमिक शिक्षा ही थे।
टीईटी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमित विक्रम एवं परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर ने बताया कि हम शिक्षकों का अहित बर्दाश्त नही कर सकते इसलिए हमने तय किया है कि आगामी 23 फरवरी से पटना की धरती पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे और यह आंदोलन तबतक चलता रहेगा जबतक विभाग हमे 31 मार्च 2019 से प्रशिक्षित नही मान लेता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here