ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब परवेज़ हनीफ की अध्यक्षता में जूम मीटिंग समपन्न की गई।

156

संजय भारती

पटना। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब परवेज़ हनीफ की अध्यक्षता में एवं संगठन के राष्ट्रीय सीईओ जनाब मुहम्मद युनुस द्वारा आयोजित एक अत्यंत महत्वपूर्ण ऑनलाइन जूम मीटिंग शुक्रवार को संपन्न हुई। इस बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी, संयोजक एवं पसमांदा समाज के प्रमुख एक्टिविस्ट बड़ी संख्या में शामिल हुए। मीटिंग में पसमांदा मुस्लिम समाज के उत्थान, संगठन विस्तार एवं राजनीतिक-सामाजिक सशक्तीकरण के मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ और निम्नलिखित ऐतिहासिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। जिसमें प्रत्येक राज्य एवं जिला स्तर पर “ऑल इंडिया पसमांदा उलमा बोर्ड” का गठन शीघ्र किया जाए। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर एक शक्तिशाली “कोऑर्डिनेशन कमेटी” गठित की जाएगी जिसमें हर प्रदेश से प्रतिष्ठित पसमांदा उलमा, इस्लामी विद्वान एवं समाजसेवी शामिल किए जाएंगे। यह बोर्ड पसमांदा समाज में धार्मिक जागरूकता एवं एकजुटता का मजबूत केंद्र बनेगा। वहीं सभी प्रदेश अध्यक्षों, प्रभारियों एवं संयोजकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि मंडल, जिला, तहसील, ब्लॉक, ग्राम पंचायत तथा शहर-कस्बा स्तर पर भी “पसमांदा उलमा अध्यक्ष” नियुक्त किए जाएं। इससे संगठन की जड़ें समाज के सबसे निचले स्तर तक मजबूत होंगी। मीटिंग में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक प्रदेश में हर महीने कम से कम दो जूम मीटिंग अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएंगी तथा हर माह कार्यालय में एक मीटिंग आयोजित होगी साथ ही सभी प्रदेश कार्यालयों को प्रत्येक सप्ताह सोशल मीडिया गतिविधियों, संगठन विस्तार एवं अन्य कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट राष्ट्रीय कार्यालय को भेजनी होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं पसमांदा एक्टिविस्टों से भावुक अपील की कि वे प्रतिदिन कम से कम एक पसमांदा उलमा, मौलवी, इमाम, मौलाना, कारी, हाफिज अथवा पसमांदा समाज के डॉक्टर, शिक्षक, डॉक्टर, व्यापारी या किसी भी गणमान्य व्यक्ति से मिलें, उनसे संगठन के कार्यों की जानकारी साझा करें और उन्हें इस पवित्र मुहिम से जोड़ें। यह अभियान संगठन का सबसे बड़ा ताकत बनेगा। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार एवं झारखंड में आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों के दृष्टिगत सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पसमांदा मुस्लिम समाज के योग्य लोगों को बड़े पैमाने पर चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित करें तथा हर संभव सहयोग करें ताकि पसमांदा समाज को स्थानीय पंचायत एवं निकायों में उचित प्रतिनिधित्व एवं हिस्सेदारी मिल सके। जूम मीटिंग में जनाब अख्तर हुसैन (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), जनाब सुहैल अंसारी (राष्ट्रीय महासचिव), तथा देश के विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी एवं वरिष्ठ पदाधिकारी जुड़े रहे, जहाँ राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब परवेज़ हनीफ ने बैठक के अंत में कहा पसमांदा समाज सदियों से उपेक्षित रहा है। अब समय आ गया है कि हम एकजुट होकर अपनी हक की लड़ाई लड़ें। यह संगठन केवल एक मंच नहीं, बल्कि पसमांदा समाज की आन-बान-शान है। इंशाअल्लाह बहुत जल्द हम देश के कोने-कोने में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएंगे। बताया गया कि मीटिंग अत्यंत उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि आगामी एक महीने में अपने-अपने क्षेत्रों में इन प्रस्तावों को धरातल पर उतारेंगे। मीटिंग में परवेज़ हनीफ़ (राष्ट्रीय अध्यक्ष), मुहम्मद यूनुस (मुख्य कार्यकारी अधिकारी – CEO), सोहैलुद्दीन ज़फ़र (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), शाहिन अंसारी (राष्ट्रीय महासचिव), ऐडवोकेट अबू सईद अंसारी (प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड), तौक़ीर अहमद (प्रदेश अध्यक्ष, बिहार), मो. परवेज़ आलम (प्रदेश प्रधान महासचिव, बिहार), जब्बार हुसैन (प्रदेश सलाहकार, झारखंड), एम. डी. कैफ़ अंसारी (बिहार), अबदुर रक़ीब (झारखंड), इंजीनियर शफ़क़त अली (झारखंड), सक़लैन आलम (झारखंड), शारिक़ अहमद (झारखंड) समेत कई अन्य गणमान्य सदस्य भी जूम मीटिंग में शामिल होकर संवाद किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here