कम लागत में अधिक मुनाफा हेतु जीरो टिलेज से खेती करें: मुरारी प्रसाद सिंह

696

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड के गंगापुर पंचायत अंतर्गत मुबारकपुर ग्राम में केन्द्र प्रायोजित राष्ट्रीय संधारणीय कृषि मिशन योजना अंर्तगत मृदा स्वास्थ्य कार्ड आधारित प्रशिक्षण सह प्रत्यक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि समन्वयक मुरारी सिंह के द्वारा प्रगतिशील किसान विश्वनाथ कुमार के एक हेक्टेयर के प्रत्यक्षण प्लॉट में जीरो टिलेज मशीन से गेहूं की बुआई करवाया गया।
कृषि समन्वयक ने किसानों को बताया कि कम लागत में अधिक मुनाफा हेतु गेंहू की खेती के लिए ज़ीरो टिलेज तकनीक बहुत ही अच्छा तकनीक है इस तकनीक से खेती करने पर श्रम,पानी, समय की बचत होती है साथ ही साथ बुआई का खर्च भी कम होता है।बताया गया कि इस तकनीक से खेती करने के लिए खेत को जुताई की जरूरत नहीं पड़ती है एवं गेंहू के किसी भी अनुसंशित प्रभेद जैसे-HD 2733, HD 2724, PBW 343, PBW 443,HP 1771 की खेती किसान 15 नवम्बर से 15 दिसंबर तक कर सकते है, विलंब से बुआई 11 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक करने के लिए NW 1064,HD 2643,NW 1041,HD 288 इत्यादि प्रभेद की खेती की जा सकती है।कृषि समन्वयक मुरारी सिंह ने किसानों से आग्रह किया कि अपने खेतों के मिट्टी जांच करवाकर ही खेतों में अनुसंशित खाद का व्यवहार करें इससे मृदा स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी बनी रहेगी एवं कम लागत में अधिक उपज की प्राप्ति होगी। बताया गया कि समय से गेहूं की बुआई समय से नहीं करने पर प्रत्येक दिन 25 से 35 किलो/एकड़ गेंहू की पैदावार कम हो जाती है।
प्रशिक्षण ले रहे किसानों में सारदा देवी, गायत्री देवी, वीना देवी, विमला देवी, रेणु देवी सुनैना देवी, दैयन देवी इत्यादि सैंकड़ो किसान ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here