कर्पूरी ग्राम मे शव मिलने पर सनसनी घटना स्थल पर पहुचे सदर डी एस पी!

38

अमरदीप नारायण प्रसाद

कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-राम किसनपुर में एक व्यक्ति की शव मिलने पर आवश्यक कार्रवाई हेतु कर्पूरीग्राम थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर जाँच मे जुट गईं!मृतक की पहचान बेचन पासवान पे०-कैहलू पासवान ग्राम-राम किसनपुर थाना-कर्पूरीग्राम जिला-समस्तीपुर के रूप में की गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 समस्तीपुर के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया है। एफ०एस०एल० एवं डी०आई०यू० की पुलिस टीम द्वारा घटित घटना की जाँच की जा रही है। घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 समस्तीपुर के नेतृत्व में अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here